IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 303 व्यक्तियों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 303 व्यक्तियों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

🇮🇳 हिंदी📅 02 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 303 व्यक्तियों | स्वामी अमृतानंद सेवा समिति गांधीनगर रोहतक एवं तपनिधि निधि - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। स्वामी अमृतानंद सेवा समिति गांधीनगर रोहतक एवं तपनिधि निधि स्वामी विश्वेश्वरानंद गुरुकुलम ट्रस्ट के तत्वावधन में महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज के जन्मदिवस के पावन अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में 303 व्यक्तियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई इस शिविर में मुख्य अतिथि रूप में पहुंचे प्रसिद्ध समाज राजेश जैन, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, समाजसेवी ईश्वर भारती ने दीप प्रज्वलित कर कैंप का शुभारंभ किया  एवं स्वामीजी को जन्म दिवस पर बधाई दी मुख्य अतिथियों ने स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे लोगों से बातचीत भी की।  जानकारी देते हुए स्वास्थ्य जांच शिविर के संयोजक योगेश अरोड़ा ने बताया सभी अतिथियों को बुके देकर एवं पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। 

 यह जांच कैंप एलपीएस बोसार्ड द्वारा समाज को समर्पित तीनों बस एवं स्वामी अमृतानंद डिस्पेंसरी में लगाया गया  इस स्वास्थ्य जांच कैंप में 303 व्यक्तियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई जिसमें डॉ दिनेश के निर्देशन में  226 व्यक्तियों ने नेत्र जांच 48 व्यक्तियों ने नाक कान गला एवं 29 व्यक्तियों ने अपने दांतों की जांच करवाई। इन्हीं व्यक्तियों ने बीपी शुगर भी निशुल्क टेस्ट करवाया कैंप में पहुंचे मरीजों को उपलब्ध दवाइयां एवं चश्मा निशुल्क दिए गए नेत्र जांच में खुराना हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा स्वास्थ्य जांच कैंप उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस कैंप में राष्ट्र चेतना मंच से महेश चुघ, मेरा देश मेरी विरासत से बालकृष्ण मल्होत्रा, मनोवैज्ञानिक चिकित्सक डॉक्टर लटेश ,हरिओम सेवा दल से विजय खुराना, योगेश अरोड़ा, राजीव जैन, जगत सिंह गिल, साइकिलिस्ट कमलेश राणा , सनी निजावन, सुरेंद्र मस्ताना, जगदीश अलाहाबादी, राजकुमार, गुलशन बजाज, भूपेंद्र, सुरेश नागपाल एवं स्वामी अमृतानंद सेवा समिति सदस्य उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow