IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
दिल्ली के इनकम टैक्स विभाग से आए लगभग 170 अधिकारियों ने एलपीएस बोसार्ड में किया दो दिवसीय औद्योगिक भ्रमण

दिल्ली के इनकम टैक्स विभाग से आए लगभग 170 अधिकारियों ने एलपीएस बोसार्ड में किया दो दिवसीय औद्योगिक भ्रमण

🇮🇳 हिंदी📅 02 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
दिल्ली के इनकम टैक्स विभाग से आए लगभग 170 | खरावड़ स्थित एलपीएस बोसार्ड में इनकम टैक्स विभाग, दिल्ली (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक । खरावड़ स्थित एलपीएस बोसार्ड में इनकम टैक्स विभाग, दिल्ली से आए लगभग 170 अधिकारियों ने दो दिवसीय औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भ्रमण नए एवं पदोन्नत अधिकारियों के ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य उन्हें औद्योगिक कार्यप्रणाली और आधुनिक उत्पादन व्यवस्थाओं की व्यावहारिक समझ प्रदान करना था।

इस अवसर पर एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन ने सभी अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और संस्थान की कार्यशैली, गुणवत्ता मानकों तथा तकनीकी क्षमताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से अधिकारियों को वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव प्राप्त होता है, जिससे उनके प्रशासनिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण को मजबूती मिलती है।

दिल्ली के इनकम टैक्स विभाग से आए लगभग 170 | खरावड़ स्थित एलपीएस बोसार्ड में इनकम टैक्स विभाग, दिल्ली (Image 2) - IndiKnow 24x7

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने एस.एस. बाग सहित एलपीएस बोसार्ड और यूपीएस के प्लांट्स का दौरा किया, जहां उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली और प्रबंधन की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा एवं समझा। अधिकारियों ने आधुनिक तकनीकों और सुव्यवस्थित संचालन व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक अनुभव बताया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन 65 और दूसरे दिन 105 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली से एडीजी इनोशी शर्मा, जेडीटी लवलीन कौर, एवीएल/एन महेश, मनोहर अरोड़ा, सुनील शर्मा, राम द्विवेदी, सुनील कुमार गौर, शरूल हसन, सीए सुशील जैन (प्रधान, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन रोहतक), अनिल चहल, बलदेव सैनी, मुकेश सिंह, नेहा मेहंदीरत्ता, नीरज निर्मल, राजीव जैन, सौरभ जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद और अनुभव साझा करने के साथ हुआ, जिसमें अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow