IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
भारत विकास परिषद के शिविर में 160 यूनिट रक्तदान, डॉ. सिंघल बोले – रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं

भारत विकास परिषद के शिविर में 160 यूनिट रक्तदान, डॉ. सिंघल बोले – रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं

🇮🇳 हिंदी📅 09 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

भारत विकास परिषद के शिविर में 160 यूनिट रक्तदान | भारत विकास परिषद रोहतक शाखा द्वारा पंडित भगवत दयाल शर्मा - IndiKnow 24x7
Indiknow, रोहतक। भारत विकास परिषद रोहतक शाखा द्वारा पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओपीडी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 160 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सत्यनारायण शर्मा और डॉ. सुरेश सिंघल ने सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। परिषद के अध्यक्ष विक्रांत शर्मा, सचिव विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय जैन एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय गुप्ता और संजय भाटिया ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने रक्तदाताओं के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। आज समाज में रक्तदान के प्रति जो जागरूकता बढ़ी है, वह काबिले-तारीफ है। पीजीआई में अब मरीजों के अटेंडेंट के साथ-साथ भविष्य के डॉक्टर बनने वाले एमबीबीएस छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं। यह बहुत शुभ संकेत है। डॉ. सुरेश सिंघल ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद कीमती है और हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। 

शिविर में शाखा सदस्य डॉ. सीमा शर्मा, संजय भाटिया, अर्जुन गुप्ता व संजय जैन ने भी स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल व रक्त विभागाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। शाखा अध्यक्ष विक्रांत शर्मा ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य जनसेवा है। इसी कड़ी में समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि किसी भी मरीज को रक्त की कमी से जूझना न पड़े। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow