IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
1.5 लाख विद्यार्थियों को जल बचाने और प्रदूषित ना करने की शपथ दिलवा चुके हैं डॉ रविंद्र नांदल

1.5 लाख विद्यार्थियों को जल बचाने और प्रदूषित ना करने की शपथ दिलवा चुके हैं डॉ रविंद्र नांदल

🇮🇳 हिंदी📅 16 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

1.5 लाख विद्यार्थियों को जल बचाने और प्रदूषित ना | सेक्टर 14 निवासी पूर्व कृषि अधिकारी 71 वर्षीय डॉ रविंद्र - IndiKnow 24x7
Indiknow, रोहतक। सेक्टर 14 निवासी पूर्व कृषि अधिकारी 71 वर्षीय डॉ रविंद्र नांदल  विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में जाकर 1 लाख 50 हजार विद्यार्थियों को जल बचाने और उसे किसी प्रकार से प्रदूषित ना करने की शपथ दिलवा चुके हैं। इस विशेष उपलब्धि के लिए सुनो नहरों की पुकार मिशन द्वारा वीरवार सायं को दिल्ली बाईपास के नजदीक नहरों के पुलों के साथ  विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर डा नांदल को सम्मानित किया गया। 

सुनो नहरों की पुकार मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ जसमेर सिंह ने बताया कि डॉ रविंद्र नांदल जल स्वच्छता के मिशन के वरिष्ठ सदस्य के तौर पर गहराई से जुड़े हुए हैं और समाज सेवा के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका में रहते हैं।

मिशन सदस्यों का धन्यवाद करते हुए डॉ रविंद्र नांदल ने कहा कि उन्होंने जल को बचाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श माना है। जिनके दिए सिद्धांतों पर वे विद्यार्थियों को जल बचाने के प्रति जागरुक करते हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक वह पिछले 13 वर्षों से 254 शिक्षण संस्थानों में जाकर 150000 से ज्यादा विद्यार्थियों को जल बचाने और उसे प्रदूषित न करने की शपथ दिलवा चुके हैं। डॉ नांदल की इस विशेष उपलब्धि पर मिशन सदस्यों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर डॉ जसमेर सिंह, अजय हुड्डा, ईश्वर सिंह दलाल, डॉ संतलाल बुधवार, साहब सिंह, राजवीर कालीरमन, करण सिंह अहलावत, रणवीर सिंह मलिक, संतलाल हंस, वेदपाल नैन, जतिन मलिक,निर्मल पन्नू, मीनू सिंह ,मिथिलेश, राजवीर मलिक, सतबीर छिक्कारा,कैप्टन जगबीर मलिक के अलावा कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।


More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow