IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
जाट कॉलेज में अवार्ड सेरेमनी के दौरान प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने 116  होनहार विद्यार्थियों को जरूरत-सह-योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के चेक सौंपे

जाट कॉलेज में अवार्ड सेरेमनी के दौरान प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने 116 होनहार विद्यार्थियों को जरूरत-सह-योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के चेक सौंपे

🇮🇳 हिंदी📅 21 May 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

 

जाट कॉलेज में अवार्ड सेरेमनी के दौरान प्रधान | जाट कॉलेज में बुधवार को आयोजित अवार्ड सेरेमनी मे कॉलेज के (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। जाट कॉलेज में बुधवार को आयोजित अवार्ड सेरेमनी मे कॉलेज के 116 होनहार विद्यार्थियों को जरूरत सह योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के चेक सौंपे गए। जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, महासचिव एडवोकेट नवदीप (मोनू), गर्वनिंग बॉडी सदस्य डॉ कपूर सिंह, सुखबीर हुड्डा व प्राचार्य प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह दहिया द्वारा छात्रवृत्ति की राशि के चैक विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को सौंपे गए।

जाट कॉलेज में अवार्ड सेरेमनी के दौरान प्रधान | जाट कॉलेज में बुधवार को आयोजित अवार्ड सेरेमनी मे कॉलेज के (Image 2) - IndiKnow 24x7

  संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई  को कभी बांटा नहीं  जा सकता और आप लोगों की प्रतिभा को कोई नहीं छीन सकता, इसलिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर अनुशासन में रहते हुए शिक्षा और खेलों को दुनिया में अपना नया मुकाम बनाएं। श्री दिमाना ने आह्वान किया कि नशे जैसी बुराई से अपने आप को दूर रखें व और लोगों को भी नशा ना करने के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी मोबाइल फोन का कम से कम प्रयोग करें व अपने भविष्य को उज्जवल बनाते हुए अपने परिजनों का गुरुजनों का नाम को रोशन करें।

जाट कॉलेज में अवार्ड सेरेमनी के दौरान प्रधान | जाट कॉलेज में बुधवार को आयोजित अवार्ड सेरेमनी मे कॉलेज के (Image 3) - IndiKnow 24x7

प्राचार्य प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि यह नीड कम मेरिट बेस स्कॉलरशिप 116 विद्यार्थियों को दी गई है।जिसमें 17 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनके सिंगल पेरेंट्स हैं और 99 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनको मेरिट और जरूरत के अनुसार यह स्कॉलरशिप दी गई है। स्कॉलरशिप राशि देने में कॉलेज की एलुमनाई एसोसिएशन का बड़ा सहयोग रहा है। 

जाट कॉलेज में अवार्ड सेरेमनी के दौरान प्रधान | जाट कॉलेज में बुधवार को आयोजित अवार्ड सेरेमनी मे कॉलेज के (Image 4) - IndiKnow 24x7

इस मौके पर डॉ सुरेश मलिक, डॉ सूर्य प्रकाश डॉ अनिल नरवाल, डॉ कांता राठी,डॉ मनीषा दहिया, डॉ संजीत, डॉ मीनू लोहचब भी मौजूद रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow