IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
अखिल भारतीय जाट सुरमा स्मारक महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने किया फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI)  का शैक्षणिक भ्रमण

अखिल भारतीय जाट सुरमा स्मारक महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने किया फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) का शैक्षणिक भ्रमण

🇮🇳 हिंदी📅 03 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
अखिल भारतीय जाट सुरमा स्मारक महाविद्यालय के | अखिल भारतीय जाट सुरमा स्मारक महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस - IndiKnow 24x7

Indiknow रोहतक। अखिल भारतीय जाट सुरमा स्मारक महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने वीरवार को फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) भारत सरकार  का शैक्षणिक भ्रमण कर ज्ञानवर्धन किया और करियर के बारे में भी जानकारी ली। यह संस्थान विशेष रूप से फुटवियर, लेदर, फैशन, और रिटेल मैनेजमेंट के क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान करता है। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि  कॉलेज के बीसीए के विद्यार्थियों ने एफडीडीआई का औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण कर  कैरियर संबंधी इस क्षेत्र की जानकारी ली।

विभाग से सहायक प्रोफेसर डॉ प्रमोद नारा ने बताया कि हमारे विद्यार्थियों ने इस भ्रमण के दौरान काफी रुचि लेते हुए फुटवियर, लेदर, फैशन, रिटेल मैनेजमेंट क्षेत्र की जानकारी ली। इस दौरान कंप्यूटर साइंस विभाग से डॉ प्रमोद नारा, डॉ समीर नांदल, डॉ ज्योति, डॉ सोनिका नांदल सहित विभाग के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow