IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
अम्बेडकर DSC प्रोफेसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधन में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित

अम्बेडकर DSC प्रोफेसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधन में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित

🇮🇳 हिंदी📅 21 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
अम्बेडकर DSC प्रोफेसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के | अम्बेडकर DSC प्रोफेसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधन - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। अम्बेडकर DSC प्रोफेसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधन में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अम्बेडकर हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र के उद्घाटन संबोधन से हुआ। सभी अतिथियों के स्वागत के पश्चात बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में CDLU के पूर्व कुलपति प्रो. विजय कुमार एवं इग्नू से प्रो. कौशल पंवार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉम्पिटिशन कमीशन डेप्युटी डायरेक्टर डॉ. अनिल  तथा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एमडीयू विधि विभाग के प्रो. सतपाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अपने विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से बाबा साहेब की समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित विचारधारा को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अत्यंत प्रासंगिक बताया। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के सचिव द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow