IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
गाजियाबाद महानगर में दो दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग महाभियान संपन्न

गाजियाबाद महानगर में दो दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग महाभियान संपन्न

🇮🇳 हिंदी📅 27 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
गाजियाबाद महानगर में दो दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण | भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पंडित - IndiKnow 24x7

Indiknow गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत गाजियाबाद महानगर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के निर्देशन में शहर विधानसभा एवं मुरादनगर विधानसभा का संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग नंद ग्राम स्थित मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। 

प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी वरिष्ठ नेता अनिल खेड़ा, वर्ग प्रमुख की जिम्मेदारी नामित पार्षद एवं महानगर कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप चौधरी ने निभाई। कार्यक्रम में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण अभियान का विधिवत शुभारंभ पूर्व महापौर आशु वर्मा, वरिष्ठ नेता बृजपाल सिंह तेवतिया, अनिल खेड़ा, प्रदीप चौधरी, ललित कश्यप द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख दायित्व इस प्रकार निर्धारित किए गए—

वर्ग प्रभारी : अनिल खेड़ा 

वर्ग प्रमुख: प्रदीप चौधरी 

कार्यक्रम प्रमुख: प्रीति चंद्र राय

व्यवस्था प्रमुख: बलराम रावल

भोजन प्रमुख: ललित कश्यप 

सभागार व्यवस्था: नीरज त्यागी

अतिथि स्वागत: ललित कश्यप

प्रदर्शनी: विनीत शर्मा

पंजीकरण: प्रिया आर्य, संजना कालिंदिनी, रवि रंजन।

प्रशिक्षण वर्ग में सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नेताओं द्वारा मार्गदर्शन मिला। सत्रों के विषय एवं मुख्य वक्ता इस प्रकार रहे—

इतिहास विकास – आशु वर्मा

वैचारिक अधिष्ठान एवं फैकल्टी– डॉ. वीरेश्वर त्यागी

कार्य पद्धति – अनिल खेड़ा (पूर्व क्षेत्रीय मंत्री)

कार्य विस्तार – डॉ. अजय शर्मा

बूथ प्रबंधन – रानीता सिंह

सरकार की उपलब्धियां – अनिल खेड़ा,

सोशल मीडिया – प्रिया आर्य

इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रशिक्षण वर्ग का सफल संचालन हुआ। आयोजन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, वैचारिक एवं कार्यपद्धति संबंधी दक्षता प्रदान करना है, जिससे वे आगामी समय में पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकें। कार्यक्रम नन्द ग्राम मंडल में संपन्न होने पर मंडल अध्यक्ष हेमंत त्यागी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow