IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
भाजपा गाजियाबाद महानगर कार्यसमिति घोषित, नवनियुक्त सदस्यों ने जताया आभार

भाजपा गाजियाबाद महानगर कार्यसमिति घोषित, नवनियुक्त सदस्यों ने जताया आभार

🇮🇳 हिंदी📅 25 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
भाजपा गाजियाबाद महानगर कार्यसमिति घोषित | भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा गाजियाबाद महानगर - IndiKnow 24x7

Indiknow, गाजियाबाद । भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा गाजियाबाद महानगर कार्यसमिति की घोषणा की गई है। घोषित सूची में 63 कार्यकर्ताओं को महानगर कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। सभी नवनियुक्त सदस्यों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त सदस्यों ने विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का धन्यवाद ज्ञापित किया।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। महानगर कार्यसमिति में शामिल सभी सदस्य संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर महानगर कार्यसमिति सदस्य प्रदीप चौधरी  ने शीर्ष नेतृत्व और महानगर अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी सेवा का अवसर है। संगठन के कार्यों को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प है।

इस महानगर कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप चौधरी, संजय कांत, संजीव झा, जयप्रकाश शर्मा, अंकुर मित्तल, दयानंद वत्सल, अश्वनी शर्मा, नीलू शर्मा, सौरभ ठाकुर, रोहित तोमर, धवल गुप्ता, मयंक शर्मा, सर्वेश जैन, अभिषेक त्यागी, सौरभ सिंघल, ऋचा भादोरिया, राजेश चतुर्वेदी, वेद प्रकाश जाटव, अंकित गिरी, विक्रम सैनी, राम किशन प्रजापति, प्रवीण नागर, अभिमन्यु जैन, राजेश सिंह, मनीष दीप, अभिषेक पंडित, दिव्यांश भटनागर, दिवाकर सिंगल, अनिल तोमर, गंगदीप शर्मा,उदय गुप्ता, मनोज चौधरी, मनु वशिष्ठ, मोहित शर्मा, नदीम कुरैशी, नीरज चौहान, नितिन गोयल, करण शेरा, राम अवतार सिंह, पवन जाटव, राकेश गुप्ता, सुषमा सिंह, संजीव जांगिड़, पंकज राय, नवनीत गुप्ता, विनोद त्यागी, शशि सिंघल, कौशल शर्मा, प्रशांत महान, गौरव त्यागी, ब्रजभूषण शर्मा, वीरेंद्र कटारा, जितेंद्र नागर, आशा सिंह, पूनम चौधरी, मिथलेश तिवारी, रेनू भाटी, सीमा यादव, कुसुम गोयल, राजेश यादव,समीर, राहुल चौधरी, देवेंद्र सहलोत को रखा गया है । 

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow