IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
प्रभारी प्रदीप चौधरी ने अमित रंजन को महानगर का बूथ प्रबंधन प्रवासी प्रभारी बनाए जाने के लिए जताया आभार

प्रभारी प्रदीप चौधरी ने अमित रंजन को महानगर का बूथ प्रबंधन प्रवासी प्रभारी बनाए जाने के लिए जताया आभार

🇮🇳 हिंदी📅 29 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
प्रभारी प्रदीप चौधरी ने अमित रंजन को महानगर का | नामित पार्षद एवं मुरादनगर विधानसभा बूथ प्रबंधन प्रवासी - IndiKnow 24x7

Indiknow, गाज़ियाबाद। नामित पार्षद एवं मुरादनगर विधानसभा बूथ प्रबंधन प्रवासी प्रभारी प्रदीप चौधरी ने संगठनात्मक कार्यों में सहयोगी के रूप में  उपरोक्त दायित्व  सौंपने पर शीर्ष नेतृत्व एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का हृदय से आभार व्यक्त किया है। इसके साथ-साथ महानगर संगठन के अनुभवी, कर्मठ  महानगर उपाध्यक्ष अमित रंजन को महानगर का बूथ प्रबंधन प्रवासी प्रभारी बनाए जाने के लिए भी उन्होने बधाई दी एवं नेतृत्व का आभार जताया ।

प्रदीप चौधरी ने विधानसभा के अंतर्गत आने वाले राजनगर, कविनगर, गोविंदपुरम, मुरादनगर शहर एवं देहात मंडल के सम्मानित मंडल अध्यक्षगण से अपील की है कि कि बूथ समितियों की पूर्ण एवं अद्यतन सूची शीघ्र तैयार कर संबंधित सम्मानित मंडल प्रवासी/प्रभारी को उपलब्ध कराएं तथा अपने विधायक अजीत पाल त्यागी के स्वागत सम्मान में विधानसभा की बूथ समिति की पताका महानगर में सबसे पहले फहराने का काम करें। उन्होने सभी के साथ मिलकर सशक्त बूथ संगठन के साथ लोकतंत्र महासंग्राम 2027 की विजय गाथा का शुभारंभ करने की बात भी कही ।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow