IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
डॉ. रामेन्द्र हुड्डा बने जाट कॉलेज शिक्षक यूनिट के प्रधान

डॉ. रामेन्द्र हुड्डा बने जाट कॉलेज शिक्षक यूनिट के प्रधान

🇮🇳 हिंदी📅 18 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
डॉ. रामेन्द्र हुड्डा बने जाट कॉलेज शिक्षक यूनिट | जाट कॉलेज शिक्षक यूनिट के चार पदाधिकारिओं का चुनाव बुधवार - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। जाट कॉलेज शिक्षक यूनिट के चार पदाधिकारिओं का चुनाव बुधवार को सर्वसम्मति से किया गया। टीचर यूनिट की बैठक में अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रामेन्द्र हुड्डा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इसी प्रकार अंग्रेजी विभाग के ही एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शमशेर तोगड़िया को उप-प्रधान, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंधु को महासचिव तथा भौतिकी विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मीतू भारती को कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुना गया। यह चुनाव प्रक्रिया एचसीटीसीए के पूर्व प्रधान एसोसिएट प्रोफेसर दयानंद मलिक की देखरेख में संपन्न हुई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हितों की रक्षा, शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने तथा कॉलेज के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी शिक्षक समुदाय की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow