IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
विद्यार्थियों को डिजिटल फ्रॉड्स एवं सुरक्षित निवेश के प्रति किया जागरूक

विद्यार्थियों को डिजिटल फ्रॉड्स एवं सुरक्षित निवेश के प्रति किया जागरूक

🇮🇳 हिंदी📅 29 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
विद्यार्थियों को डिजिटल फ्रॉड्स एवं सुरक्षित | राजकीय महिला महाविद्यालय, लखन माजरा में BSE द्वारा निवेशक - IndiKnow 24x7

-राजकीय महिला महाविद्यालय, लखन माजरा में BSE द्वारा निवेशक जागरूकता (RISA) कार्यक्रम आयोजित

Indiknow, रोहतक : राजकीय महिला महाविद्यालय, लखन माजरा में आईक्यूएसी (IQAC) प्रकोष्ठ के तत्वावधान में तथा वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त प्रयास से रीजनल इन्वेस्टर सेमिनार फॉर अवेयरनेस (RISA) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या इंदु सपरा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री पूनम चंद, इन्वेस्टर सर्विसेज सेंटर, बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज), नई दिल्ली रहे।

मुख्य वक्ता ने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित निवेश के उपायों तथा डिजिटल फ्रॉड्स से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सिक्योरिटीज मार्केट, म्यूचुअल फंड, डिपॉजिटरी सिस्टम तथा निवेशकों की शिकायत निवारण प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में बढ़ते साइबर फ्रॉड एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सावधान रहने के उपाय बताए। मुख्य वक्ता ने बताया कि डिजिटल युग में फिशिंग कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने तथा नकली निवेश योजनाओं के माध्यम से ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि निवेश केवल अधिकृत एवं सेबी-पंजीकृत संस्थानों के माध्यम से ही करें तथा सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी से सावधान रहें। साथ ही, किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत संबंधित प्राधिकरण में शिकायत दर्ज करवाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नेहा द्वारा प्रभावी रूप से किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सत्य प्रकाश, विभागाध्यक्ष (वाणिज्य) एवं डॉ. अलका, विभागाध्यक्ष (अर्थशास्त्र) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. आशा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. सुरक्षा, डॉ. नेहा एवं डॉ. सीमा अहलावत शामिल रहीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में अपने प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow