IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
नर्सिंग एक पेशा नहीं, मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम  : प्राचार्य प्रो सुनीता सिंह

नर्सिंग एक पेशा नहीं, मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम : प्राचार्य प्रो सुनीता सिंह

🇮🇳 हिंदी📅 14 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
नर्सिंग एक पेशा नहीं, मानव सेवा का सर्वोच्च | पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, पीजीआईएमएस रोहतक के नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को बीएससी नर्सिंग 8वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 7वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उमंग को मिस फेयरवेल, ज्योति को मिस पर्सनैलिटी और प्रीति को मिस ब्यूटीफुल चुना गया। विजेताओं को कॉलेज प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुनीता ने कहा कि कॉलेज का यह बैच हमेशा अनुशासन और सेवा भाव के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नर्सिंग सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। आप जहां भी जाएं, मरीजों की देखभाल और संवेदनशीलता को हमेशा प्राथमिकता दें। प्रो. सुनीता ने 7वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। कार्यक्रम के दौरान जूनियर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और सीनियर बैच के साथ बिताए यादगार पलों को साझा किया। 8वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने कॉलेज और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow