Indiknow, रोहतक। पीजीआईएमएस के कम्युनिटी मेडिसन विभाग ने अर्बन एरीया के सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों और आंगनबाड़ियों में राष्ट्रीय कृर्मी मुक्ति दिवस मनाया गया, जिसका शुभारम्भ विभागाध्यक्ष डा. नीलम कुमार ने काठमंडी स्थित जी०डी० पब्लिक स्कूल से रिबन काट कर किया । कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डा० अनुज जांगड़ा ने बच्चों तथा अध्यायकगण को बताया कि भारत सरकार द्वारा बच्चों के स्वास्थय को सुधारने के लिए मनाया जाने वाला एक विशेष अभियान है, यह मुख्य रूप से पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में उनके एरिया में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी के बच्चों को कृमि नासक दवा अल्बंदजोल दवा बच्चों को मुफ्त दी जा रही है। इस अवसर पर डा० मनोज सैनी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य तथा एनीमिया बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विकास में सुधार करना तथा खून की कमी से बचाना है। कार्यक्रम में कृमि संक्रमण के लक्षण जैसे पेट दर्द , कमजोरी, उल्टी और वजन न बदना आदि -आदि शामिल हैं। ब्लाक एजुकेटर सत्यवान बल्हारा ने कृमि संक्रमण से बचाव के बारे में कुछ से जानकारी दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा० नीलम कुमार ने कुछ बच्चों को अपने हाथ से गोली खिलाई तथा किशोरियों एचपीवी वैक्सिन की भी विस्तृत जानकारी देते हुए समझाया कि वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर / गर्भाशय का कैंसर की रोकथाम के लिए नई ओ० पी० डी० में 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को हर रोज मुफ्त लगाई जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के श्रीमती ममता रानी, डा० हर्षित, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीमा रानी व सन्नी अध्यापकगण ने पूरा सहयोग किया।
पीजीआईएमएस के कम्युनिटी मेडिसन विभाग ने मनामा राष्ट्रीय-कृमि मुक्ति दिवस
More from 24x7
- रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, ब्रह्मा-विष्णु-महेश और भृगु ऋषि की नाटिका ने मोहा मन
- महाराजा अग्रसेन जयन्ती की पूर्व संध्या पर भजन संध्या व कुण्डीय देव यज्ञ
- युवाओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रख सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं खेल : मनीष ग्रोवर
- आईएमएच टीम ने शिवोम रिहैबिलिटेशन सेंटर में लगाया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की वर्चुअली की समीक्षा