IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनमीटिङ्ग

नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनमीटिङ्ग

🇮🇳 हिंदी📅 08 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस | विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर “स्वास्थ्य के लिए एकजुट - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर “स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर, विज्ञान के साथ खड़े रहें” विषय के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम पंडित भगवत दयाल शर्मा आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक के नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें एम.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष तथा पोस्ट बेसिक नर्सिंग द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता कुमारी ने मार्गदर्शन प्रदान किया। यह कार्यक्रम दो स्थानों पर आयोजित किया गया। प्रथम समूह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दिघल में तथा द्वितीय समूह द्वारा पीजीआईएमएस, रोहतक में प्रसव कक्ष के सामने गतिविधियाँ की गईं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने चार्ट प्रदर्शन एवं स्वास्थ्य वार्ता के माध्यम से पोषण, स्वच्छता, रोगों की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में प्रस्तुत की। यह कार्यक्रम आचार्या सुनीता देवी, राममूर्ति देवी, गीता देवी एवं शांति देवी के दिशानिर्देश में सम्पन्न हुआ। अंत में आचार्याओं ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow