IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाल संस्कार कार्यक्रम आयोजित

माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाल संस्कार कार्यक्रम आयोजित

🇮🇳 हिंदी📅 07 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाल | माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा नए भवन में बाल - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक।  माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा नए भवन में बाल संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी.एल.जी. के डिस्ट्रिक इंचार्ज विकास बंसल ने  कार्यक्रम का शुभारम्भ अपने कर कमलो द्वारा दीप प्रजव्लित करके किया।

सर्वप्रथम राम अवतार शास्त्री ने बच्चों को मार्गदर्शन किया। इसके पश्चात संजय चावला और औम प्रकाश विरमानी ने बड़े मनमोहक भजन सुनाकर सभी का दिल जीत लिया। इसके पश्चात डा. पुष्पलता आहुजा ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जो संस्कार इन बच्चों को दिए जा रहे है वे बीज रूपी संस्कार है व बड़े होने के पश्चात ये संस्कार वृक्ष बनकर पनपेंगे और इनकी सुगंध चारों और फैलेगी। उन्होंने तन, मन , धन से सेवा करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया और उन्होंने हमें पुरुषार्थ व परमार्थ करने को कहा। इसके बाद ट्रस्ट के बच्चों ने अपनी-2 पुस्तुति दी। फिर मुख्य अतिथि ने मंच पर आकर बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहां यह ट्रस्ट जिस आशा से आपको पढ़ा रहा है उतनी ही श्रद्धा से आपको पढ़कर समाज में ट्रस्ट, माता-पिता व अपने स्कूल का नाम रोशन करना चाहिए। फिर हरि प्रकाश गुप्ता ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें हमेशा घर में बाहर निकलते समय सर्वप्रथम अपना माता-पिता का पूजन करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मंदिर-मस्जिद जाने का कारण यह बताया कि वहां ऐसे लोगों की तसवीरे लगी होती है जिन्होने अपने से कमजोरों की सहायता की थी। फिर उन्होंने बच्चों को माँ के बारे में बताया व बडा ही मनमोहक भजन सुनाया । इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन हरि प्रकाश गुप्ता, संजय चावला, ओमप्रकाश विरमानी, दिनेश गर्ग, कुलदीप मित्तल, डा. पुष्पलता आहुजा, सतीश ठेकेदार, राम अवतार शास्त्री, अजेश गुप्ता, राजीव जैन, कविता जांगड़ा, दिनेश गोयल आदि उपस्थित थे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow