IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
योग एवं ध्यान से तन,मन होता है सुदृढ़ : मंजू

योग एवं ध्यान से तन,मन होता है सुदृढ़ : मंजू

🇮🇳 हिंदी📅 29 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
योग एवं ध्यान से तन,मन होता है सुदृढ़ : मंजू | गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में योग क्लब के तत्वावधान - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक।  गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में योग क्लब के तत्वावधान में योग एवं ध्यान विषय पर चल रही  दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन भी यौगिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. महाश्वेता ने पौधे भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी डॉ विनोद ने बताया कि चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा मंजू ने योग एवं ध्यान के बारे में विस्तार से चर्चा की। मंजु ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग एवं ध्यान को अवश्य शामिल करना चाहिए। निरंतर योग करने से शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ मिलता है और ध्यान हमें मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाता है। इसके पश्चात नरेश एवं नीरू ने यौगिक क्रियाओं एवं ध्यान का अभ्यास करवाया। सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया एवं यौगिक अभ्यास किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मोना मल्होत्रा ने किया।  

इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेश एवं सेक्रेटरी  नीरू विशेषज्ञ के रूप में और डॉ गीता रानी, डॉ विनोद कुमार, डॉ सोन किरण, डॉ रानी देवी, पूनम अत्री, निधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow