IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
रोटरी क्लब ऑफ रोहतक की ओर से ईएनटी एवं डेंटल जांच शिविर का आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ रोहतक की ओर से ईएनटी एवं डेंटल जांच शिविर का आयोजन

🇮🇳 हिंदी📅 12 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
रोटरी क्लब ऑफ रोहतक की ओर से ईएनटी एवं डेंटल जांच | रोटरी क्लब की ओर से सेक्टर प्राइड, एससीओ नं. 3 व 4, सेक्टर - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। रोटरी क्लब की ओर से सेक्टर प्राइड, एससीओ नं. 3 व 4, सेक्टर में एक सफल ईएनटी एवं डेंटल जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एलपीएस बॉसार्ड और सेक्टर फ्रेंड्स क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अत्याधुनिक मोबाइल हेल्थ बस का उपयोग किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेश जैन और विशिष्ट अतिथि डॉ. रवि गुगनानी द्वारा किया गया।

शिविर में क्लब के लगभग 40 सदस्य उपस्थित रहे। शिविर के दौरान 40 ईएनटी मरीजों और 30 डेंटल मरीजों की जांच की गई और इन्हें निशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने डीजी डॉ. रवि गुगनानी का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति ने शिविर के सफल आयोजन पर सहयोगी संस्थानों, अतिथियों और सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त भी किया।  अत्याधुनिक जांच उपकरणों से सुसज्जित बस उपलब्ध कराने के लिए राजेश जैन का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया गया । इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा की रोटरी क्लब ऑफ रोहतक समाज की सेवा के लिए समर्पित है और ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow