IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इतिहास महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति केवल दिखावटी संवेदनशीलता का रहा : गौरव भाटिया

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इतिहास महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति केवल दिखावटी संवेदनशीलता का रहा : गौरव भाटिया

🇮🇳 हिंदी📅 23 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इतिहास महिलाओं के | कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इतिहास महिलाओं के सम्मान और - IndiKnow 24x7

Indiknow, गाजियाबाद। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इतिहास महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति केवल दिखावटी संवेदनशीलता का रहा है। जब भी महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने की बात आती है, ये दल एकजुट होकर उसका विरोध करते हैं। यह बात सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रखर वक्ता गौरव भाटिया ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की कार्यप्रणाली एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर नवयुग मार्केट स्थित एक निजी बैंक्वेट में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।  

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इसे कमजोर करने और भ्रम फैलाने में लगी हुई हैं। यह उनके वास्तविक इरादों को उजागर करता है। भाटिया ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल और अखिलेश ने मिलकर एक जैसी नकारात्मक सोच बना ली है, जो महिलाओं को अधिकार मिलने से रोकने की कोशिश कर रही है। यह गठजोड़ महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ खड़ा दिखाई देता है। राहुल गांधी को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। जिस तरह से उनकी पार्टी इस ऐतिहासिक विधेयक का विरोध कर रही है, वह महिलाओं के सम्मान के साथ सीधा अन्याय है। नारी शक्ति इस प्रकार के व्यवहार को कभी माफ़ नहीं करेगी।

श्री भाटिया ने कहा कि जो दल वर्षों तक सत्ता में रहे, उन्होंने महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। आज जब देश में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की दिशा में ठोस पहल हो रही है, तब ये दल राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसका विरोध कर रहे हैं। महिलाओं के सम्मान, अधिकार और भागीदारी जैसे विषयों पर राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इस पर देश को एकजुट होकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

प्रेस वार्ता में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा एवं सामाजिक सम्मान से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

कार्यक्रम के अंत में मयंक गोयल ने सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद समाज में जागरूकता लाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रेस वार्ता में मयंक गोयल, चैन पाल सिंह, पूर्व महापौर आशा शर्मा, प्रदीप चौधरी, नीरज शर्मा, करण शर्मा, पंकज भारद्वाज, प्रदीप चौहान, गौरव चोपड़ा, नवनीत मित्तल , देवेंद्र चौधरी, अमित चौधरी, पवन सोम, आकाश गौतम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow