IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के सीए सुशील जैन बने सर्वसम्मति से प्रधान

इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के सीए सुशील जैन बने सर्वसम्मति से प्रधान

🇮🇳 हिंदी📅 09 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के सीए सुशील जैन बने | इनकम टैक्स रोहतक बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को जयभगवान - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। इनकम टैक्स रोहतक बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को जयभगवान गोयल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही सर्वसम्मति से सीए सुशील जैन को प्रधान भी चुना गया। साथ ही बैठक में पूर्व प्रधान द्वारा गत वर्ष का लेखा झोखा भी भी प्रस्तुत किया गया। नवनयिुक्त प्रधान सीए सुशील जैन ने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करेगे। साथ ही प्राथमिकता के साथ ही एसोसिएशन की मांगों को भी पूरा करवाया जाएगा। साथ ही लोगों को इनकम टैक्स के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर नरेश चंद गर्ग, जयभगवान गोयल, विजय मलिक, जयनारायण शर्मा, नीतिन जैन एडवोकेट, सचिन भूटानी, गौरव बुधिराजा, श्वेत तायल, गौरव जुनेजा, विनोद बुद्धिराजा, अरूण जैन सहित रोहतक व बहादुरगढ़ के सीए व एडवोकेट प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow