IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
माता धनपति देवी ट्रस्ट की ओर से प्रवेश परीक्षा आयोजित

माता धनपति देवी ट्रस्ट की ओर से प्रवेश परीक्षा आयोजित

🇮🇳 हिंदी📅 12 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

 

माता धनपति देवी ट्रस्ट की ओर से प्रवेश परीक्षा | माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क पढ़ाई करने - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क पढ़ाई करने के इच्छुक 210 छात्र-छात्राओं की  प्रवेश परीक्षा आयोजित की  गई। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी महाराज, सतीश ठेकेदार, गोविंद राम सिंघल, प्रधान नरेश जैन, कुलदीप मित्तल ने पेपर वितरित कर परीक्षा की शुरूआत करवाई। सर्वप्रथम विज्ञान विषय का पेपर तत्पश्चात गणित का पेपर लिया गया। साईंस के पेपर के बाद बच्चों को रिफारेशमेंट बांटी गई। सफल विद्यार्थियों को साक्षात्कार होने के पश्चात ट्रस्ट के परिवार में शामिल किया जाएगा व उन्हें पाठ्य सामग्री कॉपी, किताब, बैग, स्कूल की ड्रैस, जूते, जूराब अथवा निःशुल्क पढ़ाई की पूर्ति करवाई जाएगी। ट्रस्ट के पदाधिकारियों के द्वारा मुख्य अतिथि का पटके की माला व फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर गोविंद राम सिंघल, अजेश गुप्ता, वेद प्रकाश साहनी, दिनेश गर्ग, संजय चावला, रेनू, कविता जांगड़ा, दिनेश गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow