IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया

🇮🇳 हिंदी📅 01 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया | न्यू चंडीगढ़ में खेले गए IPL के चौथे रोमांचक मुकाबले में - IndiKnow 24x7

Indiknow डेस्क। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए IPL के चौथे रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 3 विकेट से हरा दिया है। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 19.1 ओवर में 165/7 रन बनाकर जीत हासिल की। पंजाब के लिए अपना पहला मैच खेल रहे कूपर कोनोली (72* रन, 44 गेंद) जीत के सबसे बड़े नायक रहे। उन्होंने आखिरी ओवर में चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई।

 टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने  गुजरात को बल्लेबाजी के लिए निमंत्रण दिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 162/6 रन बनाए थे। कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 39 रन और जोस बटलर ने 38 रनों का योगदान दिया। पंजाब की ओर से विजयकुमार वैशाख ने 3 विकेट और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट झटके।

गुजरात टाइटन्स को प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार वापसी कराते हुए 3 विकेट लिए। पंजाब के 109 रनों पर मात्र 2 खिलाड़ी आउट थे लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की बोलिंग के साथ 118/6 हो गए। इसके बावजूद प्रसिद्ध कृष्णा अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। कोनोली और जेवियर बार्टलेट की 21 रनों की साझेदारी ने पासा पलट दिया। कूपर कोनोली की शानदार मैच जिताऊ बल्लेबाजी के कारण उन्हें प्लेयर-ऑफ-द-मैच चुना गया। कूपर ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की परी खेली। इस जीत के साथ ही पंजाब ने अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है। 

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow