IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
प्रमिला देवी 29 वर्ष स्वास्थ विभाग में सेवा देकर हुई सेवानिवृत्त

प्रमिला देवी 29 वर्ष स्वास्थ विभाग में सेवा देकर हुई सेवानिवृत्त

🇮🇳 हिंदी📅 02 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

प्रमिला देवी 29 वर्ष स्वास्थ विभाग में सेवा देकर | रोहतक कि भिवानी चुंगी निवासी प्रमिला देवी स्वास्थ विभाग में (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। रोहतक कि भिवानी चुंगी निवासी प्रमिला देवी स्वास्थ विभाग में 29 साल की सेवा देकर सेवानिवृत्त हो गई। उन्होने हमेशा अपनी ड्यूटि सेवा भाव से की। स्वास्थ विभाग में उन्हें एक कर्तव्य निष्ठ, मृदुभाषी व मिलनसार कर्मचारी के रूप में जाना जाता था। उन्होने हमेशा समय का पालन किया। अपने से ऊपर वाले अधिकारियों का कहना माना एवं अपने कार्य को  सौ फीसदी दिया। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके घर पर भिवानी चुंगी वालों ने उनका भव्य स्वागत किया। गौरतलब है कि प्रमिला के पति भी स्वास्थ्य विभाग से ही सेवानिवृत्त हैं एवं उनके परिवार के अन्य लोग भी स्वास्थ विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यही कारण है कि प्रमिला देवी के पूरे परिवार को एक सेवक परिवार के रूप में जाना जाता है। 

प्रमिला देवी 29 वर्ष स्वास्थ विभाग में सेवा देकर | रोहतक कि भिवानी चुंगी निवासी प्रमिला देवी स्वास्थ विभाग में (Image 2) - IndiKnow 24x7



More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow