IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
सांपला नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी 28 अप्रैल तक वापिस ले सकते है नामांकन पत्र : रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार

सांपला नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी 28 अप्रैल तक वापिस ले सकते है नामांकन पत्र : रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार

🇮🇳 हिंदी📅 25 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
सांपला नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी 28 अप्रैल | आज प्रधान पद के लिए 5 नामांकन पत्र तथा सदस्यों के लिए 7 - IndiKnow 24x7

- आज प्रधान पद के लिए 5 नामांकन पत्र तथा सदस्यों के लिए 7 नामांकन पत्र प्राप्त हुए

Indiknow, सांपला : सांपला की उपमंडलाधीश एवं नगर पालिका के चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने बताया कि आज नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 5 प्रत्याशियों तथा सदस्य के पदों के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 28 अप्रैल को सायं 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन वापिस लें सकेंगे। इसी दिन सायं 3 बजे के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा मतदान केंद्रों की सूची चस्पा की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि 10 मई को सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव के लिए मतदान होगा तथा 13 मई 2026 को प्रात: 8 बजे से निर्धारित स्थानों पर मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना संपन्न होने के तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 

सांपला नगर पालिका के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 5 नामांकन पत्र प्राप्त हुए तथा सदस्यों के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। प्रधान पद के लिए आज नामांकन दाखिल करने वालों में रजनी पत्नी प्रवीण कुमार, राम निवास पुत्र जगन्नाथ, राहल चौधरी पुत्र शमशेर सिंह, शीतल पत्नी अनिल कुमार तथा अंकित पुत्र साहिब सिंह शामिल है। सदस्य पद के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में वार्ड नंबर 1 से रमेश पुत्र हवा सिंह, संगीता पत्नी मोहन लाल,  वार्ड नंबर 2 से मनीष पुत्र सुरेंद्र,  वार्ड नंबर 5 से राजरूप पुत्र जिले सिंह,  वार्ड नंबर 6 से ज्योति पत्नी शिव कुमार,  वार्ड नंबर 9 से अमित पुत्र सतपाल तथा वार्ड नंबर 10 से नेहा पत्नी आकाश शामिल हैं। प्रधान पद के लिए कुल 15 प्रत्याशियों तथा सदस्यों के लिए कुल 50 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow