IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
10वीं बोर्ड परीक्षा में जैड ग्लोबल स्कूल का परिणाम शानदार

10वीं बोर्ड परीक्षा में जैड ग्लोबल स्कूल का परिणाम शानदार

🇮🇳 हिंदी📅 15 Apr 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

 

10वीं बोर्ड परीक्षा में जैड ग्लोबल स्कूल का | जैड ग्लोबल स्कूल ने कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। जैड ग्लोबल स्कूल ने कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त हुई। निदेशक हर्षित गर्ग एवं प्राची गर्ग ने स्कूल की इस उपलब्धि पर बच्चों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों की जमकर तारीफ की। उन्होने बताया कि इस वर्ष कुल 122 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से सभी विद्यार्थी सफल रहे और विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत  रहा ।

विद्यालय के छात्र  रूद्रांश ने 98.8  अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुनीत काजला ने 98.6% ,  सिद्धि ने 98.4% तथा मानसी जांगड़ा ने 98.2% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । उन्होने बताया कि  कुल 23 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 51 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। इसके अतिरिक्त 73 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक तथा 90 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। सभी विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षकों में सपना परूथी, ऋतु चावला, रेखा दलाल, मोहित, अंकुश, किरण एवं मीनाक्षी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow