IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
RCB का जीत से आगाज, SRH को 6 विकेट से हराया

RCB का जीत से आगाज, SRH को 6 विकेट से हराया

🇮🇳 हिंदी📅 29 Mar 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter


RCB का जीत से आगाज, SRH को 6 विकेट से हराया | आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - IndiKnow 24x7

Indiknow डेस्क। आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराकर सीजन की शानदार शुरुआत की है। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद  ने निर्धारित 20 ओवरों में 201/9 का स्कोर खड़ा किया। कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेली । अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए। RCB की ओर से जैकब डफी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मात्र 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 38 गेंदों में 69 रन की नाबाद पारी खेली । देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन और रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 31 रन बनाए। जैकब डफी को उनकी शानदार गेंदबाजी (3/22) के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। RCB ने यह मैच 26 गेंद शेष रहते ही जीत लिया, जो उनके नेट रन रेट के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। SRH के लिए ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेली, लेकिन उनके गेंदबाज कोहली और पडिक्कल के तूफान को नहीं रोक सके।  शेड्यूल के अनुसार, इन दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 22 मई 2026 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow