IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित

गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित

🇮🇳 हिंदी📅 02 Mar 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में होली मिलन | गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में होली मिलन समारोह - IndiKnow 24x7

 Indiknow, रोहतक। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो. महाश्वेता ने सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली एक ऐसा त्यौहार है जो सभी धर्मों एवं संप्रदायों के लोग मिलजुलकर मनाते हैं। यह त्यौहार हमें प्यार एवं स्नेह का पथ पढ़ाता है। खुशियों के रंग सभी ओर बिखर जाते है। इसके पश्चात होली के पारंपरिक एवं बॉलीवुड के गीतों पर विद्यार्थियों ने जमकर डांस किया । सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। इस अवसर  पर डॉ गीता रानी, डॉ विनोद कुमार, डॉ सविता शर्मा, डॉ मोना मल्होत्रा, डॉ सोन किरण, डॉ रानी देवी, पूनम अत्री, विनोद, पवन, निधि, पूनम, राखी आदि उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow