IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
डेंटल सर्जनों के लिए कौशल वृद्धि और रोजगार के अवसरों पर शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित

डेंटल सर्जनों के लिए कौशल वृद्धि और रोजगार के अवसरों पर शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित

🇮🇳 हिंदी📅 07 Mar 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
डेंटल सर्जनों के लिए कौशल वृद्धि और रोजगार के | पीजीआईडीएस ने क्लोव डेंटल के सहयोग से डेंटल सर्जनों के लिए - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। पीजीआईडीएस ने क्लोव डेंटल के सहयोग से डेंटल सर्जनों के लिए कौशल वृद्धि और रोजगार के अवसरों पर एक व्यापक शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा डेंटल पेशेवरों को उभरते करियर के अवसरों और दंत चिकित्सा के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में उन्नत पेशेवर कौशल विकसित करने के महत्व के बारे में मार्गदर्शन किया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के आसमर्पण से हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ. संजय तिवारी ने वरिष्ठ संकाय सदस्यों और क्लोव डेंटल के प्रतिनिधियों के साथ किया। 

इस अवसर पर ले. जर्नल डॉ. विमल अरोड़ा ने एक प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने बीडीएस और एमडीएस पूरा करने के बाद डेंटल ग्रेजुएट्स के लिए उपलब्ध विविध करियर के अवसरों पर प्रकाश डाला। डॉ. विमल अरोड़ा ने कहा कि दंत चिकित्सा अब पारंपरिक क्लिनिकल प्रैक्टिस से बहुत आगे निकल गई है और इसमें कई इंटरडिसिप्लिनरी और तकनीकी रूप से संचालित अवसर शामिल हैं। उन्होंने सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग, डेंटल हेल्थकेयर मैनेजमेंट, ऑर्थोडोंटिक ट्रीटमेंट प्लानिंग, पैथेंट कम्युनिकेशन, इंफेक्शन कंट्रोल, और डेंटिस्ट्री में मेडिकल जुरिस्प्रुडेंस जैसे क्षेत्रों में उभरते अवसरों पर चर्चा की।

प्राचार्य डॉक्टर संजय तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में डेंटल पेशेवरों के लिए सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, ऑर्थोडोंटिक ट्रीटमेंट प्लानिंग, पैथेंट कम्युनिकेशन, इंफेक्शन कंट्रोल, और मेडिकल जुरिस्प्रुडेंस जैसे क्षेत्रों में अवसरों पर चर्चा की गई। डॉ. विमल अरोड़ा ने युवा डेंटल सर्जनों को अपनी दृष्टिकोण को व्यापक बनाने और आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल वातावरण में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए बहुविषयक कौशल प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ मंजूनाथ ने बताया कि कार्यक्रम का समापन एक सकारात्मक और प्रेरणादायक चर्चा पर हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने डेंटल सर्जनों के लिए उपलब्ध करियर के अवसरों और पेशेवर विकास के महत्व के बारे में एक व्यापक समझ प्राप्त की। इस कार्यक्रम में संकाय सदस्य, वरिष्ठ रेसिडेंट, पोस्टग्रेजुएट छात्र, इंटर्न, और अंतिम वर्ष के बीडीएस छात्र उपस्थित थे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow