IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट नीट द्वारा लिए जाने पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन

नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट नीट द्वारा लिए जाने पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन

🇮🇳 हिंदी📅 07 Mar 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट नीट द्वारा लिए जाने पर | पंडित भगवत दयाल शर्मा हेल्थ यूनिवर्सिटी में बी.एस.सी - IndiKnow 24x7

 Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा हेल्थ यूनिवर्सिटी में बी.एस.सी. नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए एंट्रेंस देने वाले छात्र और छात्राओं ने एस एफ आई के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। सी.ई.टी.के माध्यम से नर्सिंग की पढ़ाई के लिए तैयारी करने वाले छात्रों ने टेस्ट को नीट के माध्यम से लेने के विरोध में जबरदस्त ये प्रदर्शन किया। एंट्रेंस टेस्ट देने वाले छात्र हरियाणा के अलग-अलग जगह से हेल्थ यूनिवर्सिटी के गेट पर इकट्ठा हुए, आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मिलना चाहा तो वहां की सिक्योरिटी गार्ड्स ने अंदर से गेट को ताला लगा दिया। नारेबाजी के बाद छात्रों की बात सुनने के लिए प्रशासन की ओर से पांच छात्रों के प्रतिनिधि मंडल से मिलने का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें आंदोलन कर रहे पांच छात्रों ने प्रतिनिधि के तौर पर प्रशासन से बात करते हुए हेल्थ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ एच.के.अग्रवाल को ज्ञापन सौपा। वाइस चांसलर ने छात्रों से बात करते हुए कहा कि यह नोटिस/आदेश डीएमईआर की ओर से जारी हुआ है। जिसमें सीधा सरकार से आदेश पारित है हम इसमें विश्वविद्यालय प्रशासन कुछ नहीं कर सकते इसलिए आपको पंचकुला पहुंचकर बात करनी चाहिए। 

एसएफआई नेता अमित पिलाना ने कहा कि जी.एन.एम तथा ए.एन.एम. जैसे कोर्स को लेट किया जाता है। अब बीएससी नर्सिंग के अंदर नीट जैसी परीक्षा संस्था से बीएससी नर्सिंग का पेपर करवाना मेडिकल लाइन में उच्चस्तर की परीक्षा देने वाले छात्रों और नर्सिंग की परीक्षा देने वाले छात्रों के बीच भेदभावपूर्ण प्रतियोगिता करवाई जा रही है जिसका एसएफआई की ओर से विरोध करते हैं और हरियाणा के प्रत्येक जिले के अंदर इसके विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे। मेडिकल बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए एंट्रेंस टेस्ट देने वाले छात्रों ने एकता दिखाते हुए सोमवार को डीएमईआर ऑफिस की ओर कुच करने का फैसला लिया है ।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow