IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
भाजपा नगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने पार्षदों का किया गर्मजोशी से स्वागत

भाजपा नगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने पार्षदों का किया गर्मजोशी से स्वागत

🇮🇳 हिंदी📅 31 Mar 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

भाजपा नगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने पार्षदों का किया | भारतीय जनता पार्टी के नेहरू नगर स्थित महानगर कार्यालय में - IndiKnow 24x7

Indiknow गाज़ियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नेहरू नगर स्थित महानगर कार्यालय में शपथ ग्रहण के उपरांत सभी नामित पार्षदों ने अपने प्रथम दिवस पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी पार्षदगण मयंक गोयल (भाजपा महानगर अध्यक्ष) से मिलने कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचने पर पार्षदों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और अपनी खुशियों को साझा किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि संगठन ने सरकार के सामंजस्य के साथ आप सभी को जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर है। आप सभी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।

उन्होंने सभी पार्षदों का प्रथम आगमन पर अभिनंदन करते हुए कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने हेतु आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं भी प्रदान कीं। इस अवसर पर नामित पार्षदों में प्रमुख रूप से प्रदीप चौधरी, सुनील यादव,सरदार परमजीत सिंह पम्मी, भगवत गुप्ता, अंकुश अरोड़ा, महामंत्री प्रदीप चौहान, पंकज भारद्वाज, गौरव चोपड़ा, प्रीति चंद्रा, सुषमा गंगवार, तरुण शर्मा, अशोक भारतीय , बलराम रावल, कामेश्वर त्यागी,मोनू त्यागी, संदीप चौरसिया, मनोज गिरी, राहुल गिरी, नोमिश पाण्डेय एवं भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow