IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ को श्रद्धांजलि अर्पित की

शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ को श्रद्धांजलि अर्पित की

🇮🇳 हिंदी📅 16 Mar 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ को श्रद्धांजलि | मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेन्द्र सिंह ने आज गांव ककराना - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। मुख्यमंत्री के ओएसडी  वीरेन्द्र सिंह ने आज गांव ककराना पहुंचकर शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मुख्यमंत्री का शोक संदेश उनके परिजनों तक पहुंचाया। इस अवसर पर उनके साथ  खुशी राम, चेयरमैन, ब्लॉक परिषद रोहतक भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि  मुख्यमंत्री ने शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश को भारत माता के ऐसे वीर सपूत पर गर्व है। यह क्षति अपूरणीय है तथा हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता इस दुःख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। वीरेन्द्र सिंह ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow