IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
रोटरी क्लब आफ रोहतक सफायर की ओर से होली मिलन समारोह

रोटरी क्लब आफ रोहतक सफायर की ओर से होली मिलन समारोह

🇮🇳 हिंदी📅 02 Mar 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
रोटरी क्लब आफ रोहतक सफायर की ओर से होली मिलन | रोटरी क्लब आफ रोहतक सफायर के द्वारा आयोजित गोहाना रोड पर (Image 1) - IndiKnow 24x7

रोटरी क्लब आफ रोहतक सफायर की ओर से होली मिलन | रोटरी क्लब आफ रोहतक सफायर के द्वारा आयोजित गोहाना रोड पर (Image 2) - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। रोटरी क्लब आफ रोहतक सफायर के द्वारा आयोजित गोहाना रोड पर स्थित राॅयल वैलवेट बैंकेट हाल में सदस्यों के द्वारा होली मिलन समारोह बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्ति व क्लब के सभी सदस्य परिवार सहित भाग लिया। सभी समारोह में आने वाले अतिथियों व सदस्यों का केसर की टीका लगाकर स्वागत किया व गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। यह होली वृंदावन की तर्ज पर बंगलौर से आये गुलाब की पंखड़ियां व विभिन्न तरह के फूलों के साथ खेली गई। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया समारोह के मुख्य अतिथि एल.पी.एस. बोसार्ड के एम.डी. रोटेरियन राजेश जैन व उनकी पत्नी संध्या जैन, गैस्ट आफ ऑनर डिस्ट्रिक गर्वनर रोटेरियन रवि गुगनानी व मोनिका गुगनानी, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी उद्योगपति संदीप गर्ग, समाज सेवी उद्योगपति रोटेरियन प्रदीप जैन, क्लब के प्रधान विजय तायल, सचिव नितिन तायल, उपाध्यक्ष विकास कंसल, प्रोजेक्ट चेयरमैन गौतम जैन, दिनेश तायल, मनीष जैन,  सी.ए. सुशील जैन, राजीव जैन  ने  भगवान गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर होली मिलन समारोह का शुभारंभ किया और राष्ट्रीय गीत गाया।

वृंदावन से आई म्युजिकल इवनिंग विद रॉकिंग बैंड द्वारा होली के गानों रंग बरसे भीगे चुनरिया रंग बरसे, होली है भाई होली है, रंग बरसे, होली खेले रघुवीरा, होली के दिन पर सब झूम उठे और महिलाओं ने खूब जमकर डांस किया। वालीबुड के गानों पर मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर सबको डांस करने पर मजबूर कर दिया और सभी महिलाओं व पुरूषों ने जमकर डांस किया। पंजाबी सांग, हरियाणवी, राजस्थानी, वालीबुड, गुजराती, कथक पर कलाकारों ने सुन्दर पुस्तुति व डांस कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया । होली के गीतों पर सैकड़ों कपल ने डांस किया और यह एक अदभुत नजारा देखने को मिला। डी.जे. पर जमकर झूमे व होली का जश्न मनाया।   स्पैशल रंगबिरंगी डी.जे लाईटिंग लगाई गई थी। सभी पर बंगलौर से आये खशबूदार सफेद, गुलाब, गैंदों एवं विभिन्न तरह के फूलों की वर्षा की गई सारा पंडाल फूलों से भी गया और उसकी महक से जगमगा उठा।  समारोह में सभी रोटेरियन एक ही ड्रैस पुरुष कुर्ता पजामा व महिलाएं मल्टी कलर की साड़ी सूट में शामिल हुए। क्लब की तरफ से मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का बुके देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समय पर आने वाले सदस्यों के लक्की ड्रा निकाले गये व विजेताओं को होली के गिफट देकर सम्मानित किया। सभी सदस्यों को गिफट भी दिये गये। मंच का संचालन विनय गोयल ने किया। दिल्ली से आये कैटररों के द्वारा बनाये गये स्वादिष्ट व्यंजनों एवं डीनर का सभी ने लुफत उठाया।  इस अवसर पर रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने सभी अतिथियों को बैज, पटका, मोती की माला व फूलों के बुके, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर दोनों क्लब के सदस्य, सभी रोटेरियन बंधु परिवार सहित व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow