IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
सैनी सह-शिक्षा कॉलेज में एन.एस.एस. कैम्प का शुभारंभ

सैनी सह-शिक्षा कॉलेज में एन.एस.एस. कैम्प का शुभारंभ

🇮🇳 हिंदी📅 31 Mar 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

सैनी सह-शिक्षा कॉलेज में एन.एस.एस. कैम्प का | सैनी कॉलेज में 7 दिवसीय कैंप के दूसरे दिन कॉलेज प्रांगण में - IndiKnow 24x7

Indiknow रोहतक। सैनी कॉलेज में 7 दिवसीय कैंप के दूसरे दिन कॉलेज प्रांगण में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया।   इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर भीम सिंह पवार ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखें पवार ने बताया कि किस प्रकार पर्यावरण को सुरक्षित रखकर अपनी आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर भविष्य उपलब्ध करवा सकते हैं।  उन्होंने बताया स्वयंसेवक पर्यावरण संरक्षण में भूमिका निभाकर देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। 

सांयकालीन सत्र में स्वयंसेवकों ने सुखपुरा चौक और उसके आस-पास जाकर वाहन चालकों को सीट बेल्ट और हेलमेट का महत्व बताया इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों के विषय में विस्तार पूर्वक बताने का प्रयास किया आगे यह भी बताने का प्रयास किया कि सड़क दुर्घटना लापरवाही के कारण होती है जिसे हम नियमों पर चलकर बचाव कर सकते हैं। 

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow