IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
पीजीआई के नर्सिंग कॉलेज में प्राथमिक उपचार  पर कार्यशाला का आयोजन

पीजीआई के नर्सिंग कॉलेज में प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला का आयोजन

🇮🇳 हिंदी📅 16 Mar 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
पीजीआई के नर्सिंग कॉलेज में प्राथमिक उपचार पर | पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 13 से 14 मार्च 2026 तक प्राथमिक उपचार तकनीकों पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आचार्य किरण कौर ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार के महत्व के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रॉफेसर राजपति ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार हर स्वास्थ्य कर्मी के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आपातकालीन स्थिति में सही समय पर दिया गया उपचार किसी की भी जान बचा सकता है। आचार्य सुनीता देवी ने बताया कि कार्यशाला में बीएससी नर्सिंग के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न प्रकार की बैंडेजिंग, सीपीआर, घाव की देखभाल, और आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने डेमो के माध्यम से विभिन्न प्रकार के बैंडेज एप्लीकेशन, सीपीआर आदि का अभ्यास किया। इस अवसर पर आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और कहा कि यह कार्यशाला स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। इस अवसर पर समस्त नर्सिंग कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow