IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
रक्तदान कर मनाया सेठ बिमल प्रसाद का जन्म दिवस

रक्तदान कर मनाया सेठ बिमल प्रसाद का जन्म दिवस

🇮🇳 हिंदी📅 12 Mar 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
रक्तदान कर मनाया सेठ बिमल प्रसाद का जन्म दिवस | हरिओेम सेवा दल द्वारा आयोजित एलपीएस के संस्थापक सेठ बिमल - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक । हरिओेम सेवा दल द्वारा आयोजित एलपीएस  के संस्थापक सेठ बिमल प्रसाद जैन के 95 जन्म दिवस पर  एल.पी.एस. बोसार्ड  के सहयोग से स्वच्छ रक्तदान शिविर मैडिकल के डाक्टरों की टीम के द्वारा दिल्ली रोड पर स्थित जाट कालेज के मेन गेट में  लगाया गया। शिविर में 60 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया व 54  लोगों ने अपना रक्तदान किया। शिविर में महिलाओं व जाट कालेज के छात्र व छात्राओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया व रक्तदान भी किया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि एलपीएस बौसार्ड के एम.डी. राजेश जैन, जाट एजुकेशन सोसाईटी के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, संस्था के प्रधान आदिश जैन, डा. अनिल शर्मा, विजय खुराना, अश्विनी पाहवा, ने भगवान गणेश के सक्षम द्वीप प्रजवलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया और सभी को रिफरेशमेंट दी गई। सभी अतिथियों को फूलों के बुके देकर सम्मानित किया। शिविर में पिता विजय खुराना व उनके बेटे हरि ओम खुराना ने एक साथ रक्तदान करके मिसाल कायम की।

राजेश जैन ने कहा हमारे जीवन का एक एक पल अमूल्य है। अच्छी सोच, अच्छी भावना, अच्छा विचार, अच्छे संस्कार मनुष्य को महान बनाता है। उन्होंने कहा कई तरह के दान में एक रक्तदान है। रक्तदान करना एक पुन्य का कार्य है। हमारे द्वारा दी गई रक्त की एक एक बूंद किसी का जीवन बचा सकती है एक बार दिया गया रक्त तीन जिंदगियों का बचाता है इसलिए हमें हर तीन महीने बाद रक्त जरूर दान करना चाहिए। रक्तदान शिविर में देवेन्द्र शर्मा, एन.के. भुटानी, जगत सिंह गिल, रिया, योगेश अरोड़ा,  शीतल, सन्नी निझावन, राजीव जैन, मनोज बत्तरा, प्रेम मादान, अरूण अरोड़ा, जगत सिंह गिल, हरिश दुआ, राजन गोयल आदि मौजूद थे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow