Indiknow, पानीपत। रिफाइनरी ओर जिला प्रशासन से मजदूर संगठन सीटू ने हड़ताली मजदूरों की मांगो के तुरंत समाधान की मांग की है। प्रदेश राज्य सचिव सुनील दत्त ने बताया कि पिछले 23 तारीख से हजारों मजदुर हड़ताल पर हैं । अभी तक भी मांगो का निपटारा नहीं किया जा रहा। मजदूर दमन के खिलाफ और वेतन बढोतरी को लेकर हड़ताल पर हैं। अभी तक भी प्रशाशन वेतन बढ़ोतरी के सवाल पर चुप्पी साधे हुए है। मजदूरों में प्रशाशन के इस रुख के खिलाफ भारी आक्रोश है। छठे दिन भी हड़ताली मजदूरों ने सभा करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। रिफाइनरी प्रबंधन की ओर से मजदूरों के बीच आकर बातचीत की। लेकिन मजदूर उनके जवाब से किसी भी प्रकार से संतुष्ट नहीं हो पाए। दमन की यह कार्यवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। रिफाइनरी के आंदोलनरत मजदूरों के पक्ष में, दमन की इस कार्यवाही के विरोध में 2 मार्च को राज्य भर में प्रदर्शनों की कार्यवाही की जाएगी।
सीटू ने हड़ताली मजदूरों की मांगो के समाधान की मांग
More from 24x7
- रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, ब्रह्मा-विष्णु-महेश और भृगु ऋषि की नाटिका ने मोहा मन
- महाराजा अग्रसेन जयन्ती की पूर्व संध्या पर भजन संध्या व कुण्डीय देव यज्ञ
- युवाओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रख सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं खेल : मनीष ग्रोवर
- आईएमएच टीम ने शिवोम रिहैबिलिटेशन सेंटर में लगाया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की वर्चुअली की समीक्षा