IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में योग कार्यक्रम आयोजित

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में योग कार्यक्रम आयोजित

🇮🇳 हिंदी📅 26 Feb 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान | पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डेंटल कॉलेज ऑडिटोरियम में बुधवार को अथर्व आयुर्वेद की अंतर्राष्ट्रीय योग टीचर द्वारा संस्थान के कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व के बारे में जागरूक करना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कुलपति डॉ एचके अग्रवाल ने कहा कि अथर्व हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजीव मदान और योगा टीचर एमी को बधाई देते हैं जिन्होंने आज यहां बच्चों को सीखाने के लिए समय निकाला। उन्होंने कहा कि आजकल लोग स्ट्रेस फुल लाइफ जी रहे हैं और उनका डेली रूटीन फिक्स नहीं है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी योगा को बढ़ाना चाहते हैं ताकि सभी स्वस्थ रहें। अगर शरीर स्वस्थ होगा तो दिमाग शांत होगा और सकारात्मक विचार आएंगे। निदेशक डॉ एसके सिंघल ने कहा कि योग हमारी बहुत पुरानी संस्कृति है और आज प्रधानमंत्री मोदी की वजह से 140 देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रीदिंग और मेडिटेशन करने से मानसिक संतुलन के साथ इम्यूनिटी भी बढ़ती है। योगा से हम खुद को स्वास्थ रख सकते हैं। हम अपनी प्राचीन पद्धति को छोड़ते जा रहे हैं जिसके कारण हमें ज्यादा हॉस्पिटल की जरुरत पड़ रही है।

अंतर्राष्ट्रीय योगा टीचर एमी ने कर्मचारियों और विद्यार्थियों को तनाव से मुक्त रहने के तरीके सिखाए। उन्होंने कहा कि योगा से हम अपने शरीर और दिमाग को स्वस्थ रख सकते हैं और तनाव से मुक्त रह सकते हैं। अथर्व आयुर्वेद के निदेशक डॉ संजीव मदान ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन से लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक करने में मदद मिली और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत सफल रहा और लोगों ने योग के महत्व को समझा। इस अवसर पर डॉ विरेंद्र, डॉ मंजुनाथ, डॉ अनीता, डॉ अंशुल, डॉ हरनीत, डॉ डेनिश, डॉ कृती सहित कई फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow