IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
श्रीखाटू श्याम भव्य निशान यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

श्रीखाटू श्याम भव्य निशान यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

🇮🇳 हिंदी📅 28 Feb 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

श्रीखाटू श्याम भव्य निशान यात्रा में उमड़े | श्रीश्याम सेवा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट द्वारा फाल्गुन महोत्सव - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। श्रीश्याम सेवा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट द्वारा फाल्गुन महोत्सव के पावन अवसर पर पांचवीं 2101 भव्य निशान यात्रा का अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजन किया गया। यह विशाल यात्रा श्रीदुर्गा भवन मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात प्रारंभ होकर श्रीखाटू श्याम मंदिर, पीपल वाली गली में भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुई। यात्रा को महामंडलेश्वर स्वामी कर्ण पुरी एवं महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई। मुख्य अतिथि के रूप में राजेश जैन (एमडी, एल पी एस बोसार्ड), भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजेश जैन एवं सभी अतिथियों ने श्रीश्याम बाबा के दरबार में विधिवत ज्योत प्रज्वलित कर धर्म ध्वजा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इसके पश्चात भव्य शोभायात्रा में हरियाणा व आसपास के प्रदेशों से आई मनमोहक झांकियां, आकर्षक सजीव प्रस्तुतियां तथा मधुर बैंड-बाजों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

निशान धारण किए हुए हजारों श्रद्धालु पूरे उत्साह, भक्ति और जयकारों के साथ बाबा श्याम के गुणगान करते हुए यात्रा में सम्मिलित हुए। “श्याम नाम” की गूंज से पूरा रोहतक भक्तिमय हो उठा। यह भव्य आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, सहयोग और भाईचारे का संदेश भी देता रहा। ट्रस्ट द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन और अनुशासन ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं यादगार बना दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेंदर अग्रवाल (बल्ली), मुकेश गुप्ता, विजय गोयल, अजेश गुप्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बाबा श्याम के समर्पित सेवकगण अनुज शर्मा, विशाल गुप्ता, पंकज गुप्ता, अमित गुप्ता, राजीव जैन एवं सन्नी निझावन सहित अनेक श्रद्धालुजन सक्रिय रूप से सेवा एवं व्यवस्था में जुटे रहे।सभी अतिथियों एवं सेवकों के सहयोग, समर्पण और सेवा भावना से कार्यक्रम सफल, सुव्यवस्थित एवं अत्यंत भव्य रूप से संपन्न हुआ।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow