IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
बिजली विभाग का काम पुलिस विभाग से भी ज्यादा रिस्की : जयहिंद

बिजली विभाग का काम पुलिस विभाग से भी ज्यादा रिस्की : जयहिंद

🇮🇳 हिंदी📅 12 Feb 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter

बिजली विभाग का काम पुलिस विभाग से भी ज्यादा | बहादुरगढ़ के सैकड़ों बेरोजगार बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। बहादुरगढ़ के सैकड़ों बेरोजगार बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी समस्या लेकर नवीन जयहिंद के पास पहुंचे। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एक एक करके जयहिंद को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि बिजली विभाग ठेकेदारी प्रथा का नाम लेकर उनका शोषण कर रहा है और अब 8 फरवरी को उन्हें का ठेका लेने वाली कंपनी का ठेका खत्म होने का हवाला देकर बहादुरगढ़ के सैकड़ों बिजली विभाग के कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर बेरोजगार कर दिया गया है। बिजली कर्मचारियों ने जयहिंद को बताया कि हम मुख्यमंत्री ओर बिजली मंत्री अनिल विज और बहादुरगढ़ के विधायक से मिलकर अपनी समस्या से अवगत करा चुके है लेकिन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

नवीन जयहिंद ने बिजली विभाग के कर्मचारियों का बिजली विभाग के अधिकारियों और कंपनी के ठेकदारों के द्वारा किए जा रहे शोषण पर हैरानी जताते हुए कहा कि सरकार ढिंढोरे पीट रही है कि हरियाणा में से ठेका प्रथा खत्म की जा चुकी है। नवीन जयहिंद ने अपंग हो चुके कर्मचारी का नकली हाथ दिखाते हुए कहा कि अब ये कर्मचारी बिजली विभाग द्वारा लाचार और बेबस बना दिया गया है जिसके सिर की भी 8 सर्जरी हो चुकी है।  बिजली विभाग के कर्मचारियों का काम बहुत रिस्की है। अपनी जान दाव पर लगाकर काम करते है। नवीन जयहिंद ओर बिजली विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री ओर बिजली मंत्री अनिल विज से उनके रोजगार को बचाने की अपील की। 

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow