IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
इनर व्हील क्लब ब्लूमिंगडेल डिस्ट्रिक्ट फैमिली एंड वेलफेयर कमेटी की मानवीय सेवा परियोजनाएँ सम्पन्न

इनर व्हील क्लब ब्लूमिंगडेल डिस्ट्रिक्ट फैमिली एंड वेलफेयर कमेटी की मानवीय सेवा परियोजनाएँ सम्पन्न

🇮🇳 हिंदी📅 22 Feb 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
इनर व्हील क्लब ब्लूमिंगडेल डिस्ट्रिक्ट फैमिली एंड | इनर व्हील क्लब ब्लूमिंगडेल डिस्ट्रिक्ट की ओर से फैमिली एंड - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। इनर व्हील क्लब ब्लूमिंगडेल डिस्ट्रिक्ट की ओर से फैमिली एंड वेलफेयर कमेटी के अंतर्गत एक ही दिन में दो मानवीय सेवा परियोजनाएँ सम्पन्न की गईं। पहली परियोजना में क्लब ने दो वर्षीय बालक बिट्टू को चिकित्सीय सहायता प्रदान करते हुए हर्निया एवं अन्य शारीरिक समस्याओं के लिए आवश्यक मेडिकल जांच की व्यवस्था करवाई, जिससे समय पर सही उपचार सुनिश्चित किया जा सके। दूसरी परियोजना के अंतर्गत बाल भवन स्कूल में 11 अनाथ एवं बेघर बालिकाओं को शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए भारी सूती रजाइयाँ तथा आवश्यक राशन सामग्री वितरित की गई, जिससे उन्हें गर्माहट, पोषण एवं बुनियादी सहयोग प्राप्त हो सके।

इस सेवा कार्य में क्लब की सदस्याएँ याशिका जैन, शिम्पी जैन, समृद्धि जैन, डॉ. ताशी नरूला, राशि जैन एवं वर्णिता जैन उपस्थित रहीं और सक्रिय सहभागिता निभाई। क्लब की अध्यक्ष सिल्की बंसल ने कहा कि सेवा ही इनर व्हील की पहचान है और जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना उद्देश्य है। इनर व्हील क्लब रोहतक ब्लूमिंगडेल समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow