IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
पीजीआईएमएस रोहतक की टीम ने जीता इंटरकॉलेज क्विज प्रतियोगिता में पहला स्थान

पीजीआईएमएस रोहतक की टीम ने जीता इंटरकॉलेज क्विज प्रतियोगिता में पहला स्थान

🇮🇳 हिंदी📅 03 Feb 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter


पीजीआईएमएस रोहतक की टीम ने जीता इंटरकॉलेज क्विज | तीन दिवसीय नॉर्थ जोन कॉन्फ्रेंस ऑफ एनेस्थीसिया में एक - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। तीन दिवसीय नॉर्थ जोन कॉन्फ्रेंस ऑफ एनेस्थीसिया में एक इंटरकॉलेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. किरणप्रीत ने किया, जिसमें डॉ. राजमाला, डॉ. सुधा और डॉ. मोनिका ने सहयोग दिया। इस प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया, जिनमें पीजीआईएमएस रोहतक, सर गंगा राम हॉस्पिटल दिल्ली, एमएएमसी अग्रोहा, जीएमसी चंडीगढ़, वर्ल्ड कॉलेज झज्जर और जीएमसी जम्मू की टीमें शामिल थीं।

कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन व निदेशक डॉ एस के सिंघल ने बताया कि पीजीआईएमएस रोहतक की टीम ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया जिसमें डॉ स्वप्निल, डॉ ट्विंकल, डॉ अंकुश शामिल थे, जबकि दूसरा स्थान जीएमसी चंडीगढ़ की टीम को दिया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों ने अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन किया।

डॉ सुरेश सिंघल ने बताया कि फेकल्टी पेपर प्रतियोगिता में डॉ. अमिया कुमार बारीक ने पहला, डॉ. टीना बंसल ने दूसरा और डॉ. मोनिका छिक्कारा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फेकल्टी पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ. निधि सुल्तानिया  और डॉ. नीतू यादव की टीम ने पहला, डॉ. टीना बंसल और डॉ. कीर्ति खेत्रपाल की टीम ने दूसरा स्थान और डॉ. अंजू घई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 डॉ सिंघल ने बताया कि रेजिडेंट पेपर प्रतियोगिता में डॉक्टर ऐश्वर्या पहले स्थान पर, डॉक्टर आराधना दूसरे स्थान पर व डॉक्टर अनीशा तृतीय स्थान पर रही। वही पोस्टर प्रतियोगिता में डॉक्टर अनीशा प्रथम स्थान पर ,डॉक्टर करिश्मा धनखड़ द्वितीय स्थान पर और डॉक्टर कपिल यादव तृतीय स्थान पर रहे। डॉक्टर सिंघल और डॉक्टर सुशीला तक्षक  ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ प्रशांत कुमार, डॉक्टर कीर्ति ,डॉक्टर जतिनलाल, डॉक्टर टीना, डॉ रेनू ,डॉक्टर किरनप्रीत सहित विभाग के सभी चिकित्सक उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow