IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
संत गाडगे महाराज जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, स्वच्छता व समरस समाज निर्माण का लिया संकल्प

संत गाडगे महाराज जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, स्वच्छता व समरस समाज निर्माण का लिया संकल्प

🇮🇳 हिंदी📅 24 Feb 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
संत गाडगे महाराज जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम | महानगर में संत शिरोमणि संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती के - IndiKnow 24x7

Indiknow, गाजियाबाद। महानगर में संत शिरोमणि संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर एक श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महानगर कार्यालय नेहरू नगर पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मयंक गोयल ने कहा कि संत गाडगे महाराज का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वे मानते थे कि सच्ची पूजा मानव सेवा में है, न कि केवल आडंबरों में। उन्होंने समाज से अंधविश्वास, जातिवाद, गंदगी और कुरीतियों को दूर करने का सतत अभियान चलाया। मयंक गोयल ने कहा कि संत गाडगे महाराज का सबसे बड़ा संदेश स्वच्छता, शिक्षा और सदाचार है। वे जहाँ भी जाते थे, स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई करते थे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते थे। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि स्वच्छता केवल बाहरी नहीं, बल्कि विचारों और व्यवहार की भी होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि संत गाडगे महाराज शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम मानते थे। गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास आज भी प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक स्वच्छ, शिक्षित और समरस समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनों ने संत गाडगे महाराज के आदर्शों पर चलने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री वेद प्रकाश जाटव (महानगर संयोजक, अनुसूचित मोर्चा), सुमन जाटव, जोगिंदर जाटव, सुरेंद्र गहलोत (महामंत्री एससी मोर्चा), पार्षद पवन गौतम, सोनाली जी, सीमा जाटव, अरुण मेहरा, सुमितपाल, सुनील गौतम, रवि मेवाती, सतिंदर राणा, सतवीर जाटव, मीडिया प्रभारी नरेश जाटव, नौमिश पांडे, मेहताब त्यागी, शेरा प्रताप सिसोदिया सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow