Indiknow, रोहतक। सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सूर्य कवि बाजे भगत स्मारक कन्हेली से पहरावर रोड में सूर्य कवि दादा बाजे भगत की पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने दादा बाजे भगत की प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर पुष्पांजलि दी और स्मारक के सामने पौधारोपण किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला ट्रस्ट के प्रधान सुरेश राणा ने बताया कि सूर्य कवि बाजे भगत का जन्म 16 जुलाई 1898 को सोनीपत के दहिया खाप के सबसे बड़े गांव सिसाना में हुआ था उनकी मृत्यु 26 फरवरी 1936 को महाशिवरात्रि के दिन हुई। इनके द्वारा रचे सॉन्ग व भजन आज भी बड़े उत्साह और उमंग के साथ गाऐ जाते हैं उन्होंने अपनी रचनाओं द्वारा अनेक गांवों में गौशालाएं, पाठशालाएं व मंदिर बनवाऐ लोग आज भी उन्हें भगत जी के नाम से जानते है इस अवसर पर सैन समाज 84 खाप के प्रधान प्रदीप सैन मंडावर ट्रस्ट के प्रधान सुरेश राणा सतवीर सिंह चांदोलिया, जयसिंह मोखरा, उम्मीद सैन, महेंद्र बडबरिया,धर्मपाल सैन ,धर्मबीर मकडौली, रघुवीर सिंह, डॉक्टर पूर्ण दास एडवोकेट, श्याम मकडौली, सुनील सैन, सुखबीर पूर्व सरपंच, सुनील सैन, अमरपाल बडबरिया, विजय मंडावर ने अपने विचार व्यक्त किए।
कवि बाजे भगत को सैन समाज ने दी श्रद्धांजलि
More from 24x7
- रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज, ब्रह्मा-विष्णु-महेश और भृगु ऋषि की नाटिका ने मोहा मन
- महाराजा अग्रसेन जयन्ती की पूर्व संध्या पर भजन संध्या व कुण्डीय देव यज्ञ
- युवाओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रख सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं खेल : मनीष ग्रोवर
- आईएमएच टीम ने शिवोम रिहैबिलिटेशन सेंटर में लगाया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की वर्चुअली की समीक्षा