IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
गौड शिक्षण संस्थाओं की तीसरे फेस डा. अरवन्दि शर्मा को भेंट किया एक लाख रुपये का चैक

गौड शिक्षण संस्थाओं की तीसरे फेस डा. अरवन्दि शर्मा को भेंट किया एक लाख रुपये का चैक

🇮🇳 हिंदी📅 11 Feb 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
गौड शिक्षण संस्थाओं की तीसरे फेस डा. अरवन्दि | गांव पहरवार में गौड शिक्षण संस्थाओं के निर्माण कार्य की - IndiKnow 24x7


Indiknow, रोहतक । गांव पहरवार में गौड शिक्षण संस्थाओं के निर्माण कार्य की नींव कैबेनिट मंत्री हरियाणा सरकार डा. अरवन्दि शर्मा के द्वारा रखी गई जिसमें सर्व समाज के हजारों व्यक्तियों ने हवन में अपनी आहुति डाली और काफी व्यक्तियों ने निर्माण कार्य के लिए दान देने के लिए अपना नाम लिखवाया। तभी आखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष   रणधीर भारद्वाज ने गांव पहरावर में तीसरे फेस की नींव रखने पर कैबेनिट मत्रंी हरियाणा सरकार डा. अरवन्दि शर्मा को एक लाख रुपये का चैक भेंट किया। जिस पर उपस्थित जनसमूह ने इसका तालिया बजाकर अभिनंदन किया।

इस मौके पर एस.डी.एम. व प्रशासक शिक्षण संस्थाएं आशीष वशिष्ठ, प्रिंसीपल जयपाल शर्मा, पूर्व प्रधान रामकर्ण अत्री, श्रीभगवान कौशिक, नवीन मसूदपुर, आनन्द लाहली, भगवत सरपंच, नवीन शर्मा, सतीश कौशिक, नरेन्द्र वत्स, पूर्व प्रधान पंडित फतेह चन्द शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow