IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
एसआईआर अभियान को गति देने हेतु अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक सम्पन्न, 2000 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित

एसआईआर अभियान को गति देने हेतु अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक सम्पन्न, 2000 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित

🇮🇳 हिंदी📅 14 Feb 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
एसआईआर अभियान को गति देने हेतु अल्पसंख्यक मोर्चा | भारतीय जनता पार्टी महानगर के नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर - IndiKnow 24x7

Indiknow, गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर के नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर एसआईआर अभियान को गति प्रदान करने हेतु अल्पसंख्यक मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में किया गया। बैठक का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने किया।

बैठक में विषय विस्तार के लिए महानगर महामंत्री राजेश त्यागी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर अभियान संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़ना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है और अल्पसंख्यक समाज में विशेष संपर्क अभियान चलाकर अधिकाधिक युवाओं एवं पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। बैठक में महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, राकेश जैन, सरदार परमजीत सिंह पम्मी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा को 2000 नए मतदाता फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा इसके लिए वार्ड स्तर पर टोली गठन कर घर-घर संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कर एसआईआर अभियान को सफल बनाया जाएगा।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow