IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
पीजीआईएमएस के नर्सिंग कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

पीजीआईएमएस के नर्सिंग कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

🇮🇳 हिंदी📅 31 Jan 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
पीजीआईएमएस के नर्सिंग कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह | पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष, एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष और एनपीसीसी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सविता सिंघल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, यूएचएस, रोहतक उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग एक ऐसा पेशा है जिसमें सेवा और समर्पण की भावना होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने पेशे के प्रति जिम्मेदार और ईमानदार रहने की सलाह दी। डॉ सविता सिंघल ने कहा कि नर्सिंग शिक्षा का उद्देश्य उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नर्सिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ दिलवाते हुए कहा कि हमें हमेशा मानवता की सेवा को प्राथमिकता देनी है। डॉ सविता ने कहा कि हम ऐसे चिकित्सा के क्षेत्र में जुड़ रहे हैं जहां हमें अपने जीवन यापन के लिए पैसे तो मिलेंगे ही उसके साथ ही हम जनता की सेवा के अवसर भी प्राप्त होंगे ।

कार्यकारी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट सुदेश कुमारी ने कहा कि नर्सिंग एक महत्वपूर्ण पेशा है जिसमें मरीजों की सेवा करना और उनकी देखभाल करना शामिल है। डीन कम प्रिंसिपल प्रोफेसर सुनीता कुमारी ने बताया कि कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने समारोह की अध्यक्षता की और विद्यार्थियों को नर्सिंग पेशे के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों की शपथ दिलाई। शकुंतला देवी ने बताया कि सफेद अप्रैन में सुसज्जित भावी नर्सिंग पेशेवरों ने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर चिकित्सा जगत की आदर्श फ्लोरेंस नाइटिंगेल की शपथ ली और मानवता की निस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर समस्त नर्सिंग कॉलेज का स्टाफ उपस्थित था।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow