IndiKnow 24x7 ताज़ा हिंदी समाचार · हर क्षण
पीजीआईएमएस के निश्चेतन विभाग का राष्ट्र स्तरीय 21वां एनजेड-आईएसएसीओएन सम्मेलन आज से

पीजीआईएमएस के निश्चेतन विभाग का राष्ट्र स्तरीय 21वां एनजेड-आईएसएसीओएन सम्मेलन आज से

🇮🇳 हिंदी📅 30 Jan 2026✍️ IndiKnow
WhatsApp Telegram X / Twitter
पीजीआईएमएस के निश्चेतन विभाग का राष्ट्र स्तरीय | पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के निश्चेतन विभाग द्वारा पीजीआईएमएस रोहतक में राष्ट्रीय स्तरीय 21वां एनजेड-आईएसएसीओएन (इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलोजिस्ट नॉर्थ जोन) नॉर्थ जोन सम्मेलन का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस सम्मेलन में पूरे देश-विदेश से करीब 200 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह कहना है पीजीआईएमएस के निदेशक और निश्चेतन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. एस.के. सिंघल का। वें बृहस्पतिवार को अपने विभाग में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

पत्रकारों को संबोधित करते हुए डाॅ. सुरेश सिंघल ने बताया कि वें इस कांफ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन भी हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का आयोजन एनेस्थेसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर विभाग द्वारा किया जा रहा है।

डाॅ. सिंघल ने बताया कि इस सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी, जिनमें एयरवेज मैनेजमेंट, न्यूरो मॉनिटरिंग, अल्ट्रासाउंड गाइडेड रीजनल ब्लॉक्स, बीसीएलएस और सीसीएलएस, रिसर्च मेथडोलॉजी, मैकेनिकल वेंटिलेशन, कम्युनिकेशन स्किल्स, ट्रॉमा रेसुसिटेशन बूट कैंप, लीडरशिप, टीमवर्क और मैनेजरियल स्किल्स, और क्रॉनिक पेन मैनेजमेंट शामिल हैं। 

डाॅ. सिंघल ने बताया कि 31 जनवरी को कुलपति डाॅ.एच.के. अग्रवाल दीप प्रज्वलित करके इस कांफ्रेंस का औपचारिक रूप से शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य एनेस्थेसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और अनुसंधान पर चर्चा करना है।

सम्मेलन की ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डाॅ. सुशीला तक्षक ने बताया कि यह सम्मेलन चिकित्सकों और विशेषज्ञों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपने अनुभव और ज्ञान को साझा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान कटिंग एज डिस्कसन, वर्कशाप, सीएमई, पोस्टर प्रस्तुतिकरण, वाद विवाद प्रतियोगिता, ओरेशन, की नोट एड्रेस, पोडियम प्रस्तुतिकरण, पीजी क्विज, बेस्ट पेपर अवार्ड सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 डाॅ. सुशीला तक्षक ने कहा कि पीजीआईएमएस का निश्चेतन विभाग अत्याधुनिक एआई तकनीक से मरीजों को इलाज उपलब्ध करवाने में मदद कर रहा है, जिससे सर्जन सफल ऑपरेशन कर रहे है। इस अवसर पर डाॅ. कीर्ति, डॉ राजमाला जायसवाल, डॉ टीना बंसल, डॉ अंजू घई, डॉ प्रियंका बंसल,  डॉ जतिन लाल,डॉ रेनू,इत्यादि विभाग के कई चिकित्सक उपस्थित रहे।

More from 24x7

← मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं / Back to IndiKnow