-जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सभी 85 एजेंडों की हुई
समीक्षा
-लोकसभा सांसद ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक
दिशानिर्देश
IndiKnow, रोहतक : स्थानीय लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के एजेंडे में शामिल सभी बिंदुओं की बारी-बारी समीक्षा की गई। सांसद ने एजेंडों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में दिशा कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 85 एजेंडों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में सभी विधायकों ने अपने क्षेत्रों के जनहित के मुद्दे भी रखें। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बैठक में लोकसभा सांसद, विधायकगण तथा अन्य उपस्थितगण का स्वागत किया।
बैठक में रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्तरा, कलानौर की विधायक शकुंतला खटक, महम के विधायक बलराम दांगी, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, उपायुक्त सतबीर सिंह, नगर निगम आयुक्त सतेंद्र दूहन, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक विवेक पदम सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र मोदी, उपमंडलाधीश अंकिता पुवार, आशीष कुमार व विपिन कुमार, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, महम सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।